8 से 14 नवम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 08 Nov 2020 12:23:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 नवम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


8 से 14 नवम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ विषम स्थितियां आपके कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।    
वृषभ-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति के साथ समझौतावादी रवैया आपनाएं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। पूरे सप्ताह परिवार को सहेजने में प्रयत्नशील रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।     
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नयी चुनौतियां आपके समक्ष हैं। जरुरत है तो धैर्य बनाए रखने की। पुरानी बातों को भूल जिंदगी को नये सिरे से शुरु करें। परिवार मे अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।    
कर्क-प्रतिभावान होने के साथ यदि एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।      
सिंह-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचित का शिकार होगा। नयी स्थितियों से नयी प्रतिभा का संचार होगा। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। शिक्षा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। कन्या-इस सप्ताह हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। ईरीय आस्था से मन सुख-शांति से प्रभावित रहेगा। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति मे व्यय का योग है। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में नयी आशायें जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।    
तुला-वर्तमान में दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे पड़े हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान हो सकता है। जुझारु प्रवृति से समस्याएं हल होंगी। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की  समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। घर में खुशहाली रहेगी।  
वृश्चिक-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। अपनी क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मन अध्यात्मिकता की ओर केंद्रित होगा।  
मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। आपको प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। कुछ किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।   
मकर-सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। मिलनसार स्वभाव से संबंधों को प्रभावित न होन दें। राजनीतिज्ञों से निकटता व उनकी सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
कुंभ-इस सप्ताह व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। संघर्ष के साथ नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता हेतु मन प्रसन्न होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनावित हो सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
मीन-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य का अनुपम सहयोग आपको बड़ा मजबूती से मिल रहा है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलो में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment