शुक्रवार, 6 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Nov 2020 01:21:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 6 नवम्बर, 2020 का राशिफल।




शुक्रवार, 6 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष :  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।  पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।               
बृषभ : संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन  ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा।                  
मिथुन : निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। पुरानी बातों को मत सोचें।            
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों प्रवलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।              

सिंह : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।          
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद व खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्यपूर्वक वक्त का इन्तजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।                
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।            
वृश्चिक : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशां में परिश्रम तीव्र होगा।             
धनु:  आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।             
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नयी-नयी युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।          
कुंभ : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केन्द्रित होगा।               
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment