बृहस्पतिवार, 5 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 Nov 2020 12:37:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 5 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 5 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। विषम स्थितियों में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी।  
बृषभ : परिजनों के साथ मधुर संवाद करें। समय के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। अत: वर्तमान स्थिति के साथ समझौता कर चलने का प्रयास करें।
मिथुन : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।
कर्क : निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

सिंह : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।
तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक : चुनौतियों का  कर सामना डट कर करें, क्योंकि निश्चित ही सफलता मिलेगी। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सगे-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भविष्य की चिंताएं रहेंगी।
धनु : अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें।
कुंभ : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से खुश होंगे। परिवार में किसी के आगमन से खुशनुमा माहौल होगा।
मीन : संबंधियों से मिले भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment