बुधवार, 4 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Nov 2020 03:36:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 4 नवम्बर, 2020 का राशिफल।




बुधवार, 4 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। समय का पूरा उपयोग करें और स्वयं को सही दिशा में केंद्रित करें। दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
कर्क : कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।

सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : पारिवारिक संबंधों में असंतोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति रहेगी।
तुला : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी।
धनु : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर : पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा न समझें। मन नीरसता से प्रभावित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कुंभ : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता रहेगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता के प्रति चिंतित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment