25 से 31 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 25 Oct 2020 02:59:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 से 31 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


25 से 31 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-महत्वाकांक्षी कल्पनाएं मन को प्रभावित करेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। जीवन साथी की अस्वस्थता या दाम्पत्य जीवन में कटुता के आसार हैं। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में किये कार्य से थोड़ा संभव। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।      
वृषभ-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-साझेदारी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पूर्ण मनोबल के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न हों। अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिऐ राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय रहेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रमावित कर सकता है। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता लाभप्रद होगी। परिजनों स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी।      
सिंह-नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ  अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
कन्या-अर्थाभाव जिम्मेदारियों की पूर्ति में अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। सामाजिक कार्यों के निवर्हन से लोकप्रिय होंगे। किसी महत्वपूर्ण आयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था करने के लिए केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता  परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा।      
तुला-इस सप्ताह प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। विद्यार्थियों के लिए महत्पूर्ण समय है। बीती बातों को भूलें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। किसी के मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लांछन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव में सुधार लायें।
वृश्चिक-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
धनु-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शिक्षार्थी परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हीन भाव से सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें।
राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यो से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-कुछ नये आसार अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करायेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य को लेकर मन उत्साहित होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं  सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए काफी अनुकूल समय होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करने के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।   
मीन-कुछ कर्ज मन पर दबाव बनाएंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वर्तमान में मनोबल का अभाव उत्साह में कमी ला रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment