सोमवार, 26 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 26 Oct 2020 02:12:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 26 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 26 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।           
बृषभ:किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने काप्रयत्न करें।                 
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                   
कर्क: परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।           
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।            

कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।             
तुला: जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।             
वृश्चिक: दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा।
धनु: दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
मकर: परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।
कुंभ:  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों प्रवलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।             
मीन:नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment