मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Oct 2020 12:09:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।            
बृषभ : नयी योजनाएं बनेंगी किंतु धैर्य पूर्वक कार्य करें। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।            
मिथुन : संबंधों के सहयोग से उत्साहित होंगे। उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्ता से जुड़े क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगे।         
कर्क : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी।   

सिंह : स्थिति के साथ समझौतावादी बने। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की कुशल पूर्ति हेतु चिंताएं खत्म होंगी। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।            
कन्या : अपने कार्यों की पूर्ति समय से करने की चेष्ठा करें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। आर्थिक सबलता के मन नयी-नयी  युक्तियों पर केंद्रित होगा।        
तुला : कार्यक्षेत्र में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्जभार से चिंतित होंगे। संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी।      
वृश्चिक : संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। संघर्ष रहेगा किंतु कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।      
धनु : अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा में सफलताएं मिलेंगी।    
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंता उत्पन्न होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयासरत होगा। व्यावसायिक संबंधों में कुशलता का लाभ उठाएंगे। अच्छी सोच का सुंदर लाभ प्राप्त करेंगे।  कार्य पेशे में कुछ तब्दीली होगी।      
मीन : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी जिंदगी पर पड़ेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment