बुधवार, 30 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Sep 2020 12:33:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 30 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ अच्छे आसार मन में उत्साह का संचार करेंगे। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में तत्पर होगा। स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें।
बृषभ : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। सगे-संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
मिथुन : आपका मन धार्मिकता से ओतप्रोत होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।   
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। देवी कृपा आप पर बरसेगी। महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।    

सिंह : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। मन अच्छे विचारों से प्रभावित रहेगा। धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।     
कन्या : मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बने। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ईश्वरीय कृपा से मन शांत होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने।   
तुला : जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  अविवाहितों के विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक : मन को पूजा-पाठ की ओर केंद्रित करें। नयी सफलताओं के आसार बनेंगे। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होंगे। अभिभावको से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों के विवाह संबंधी बातें पूर्ण होंगी। खाली समय का पूर्ण उपयोग करें।
कुंभ : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।     
मीन : सगे-संबंधों में नैतिक मर्यादा का पालन करें।  नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निकट संबंधों में पारदर्शी बने। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी किंतु महत्वपूर्ण दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु ध्यान दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment