बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 Oct 2020 04:33:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।   
बृषभ : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।      
मिथुन : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।    
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाल माहौल होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय संभव।    

सिंह : महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  
कन्या : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  
तुला : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।     
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।    
मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाएं। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।  
मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायेंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।  
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment