शुक्रवार, 2 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Oct 2020 03:29:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 2 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 2 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।       
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव है। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।     
मिथुन : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।       
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।          

सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।          
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।   
तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। कुछ नयी सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।     
वृश्चिक : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।       
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।        
मकर : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।         
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।   
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment