4 से 10 अक्तूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 04 Oct 2020 12:02:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 अक्तूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


4 से 10 अक्तूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल


मेष-पुरानी समस्याएं हल होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।  श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध से निकटतावश छबि कुप्रभावित हो सकती ह। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृषभ-कुशल बौद्धिक क्षमता द्वारा समस्याओं को हल कर लेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन में सुख-दुख दोनों हैं किंतु सभी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण कार्य में अवराध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-दूसरों में कमियां निकालने के बजाय अपने दायित्वों एवं भविष्य पर केंद्रित हों। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। व्यावसायिक लाभ के आसार से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बाद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह में प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।       
कर्क-मन महत्वपूर्ण परिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुचांगी। शुक्रवार एवं शनिवार को कुछ नयी आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार में आपका अनवरत् परिश्रम रंग लएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।   
सिंह-हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर  होंगे। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। परिजनों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये  व्यवसाय में पूंजी निवेश से जानकारों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। मन अच्छी भावनाओं से प्रभावित होगा।    
कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना छबि को कुप्रभावित करेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सभी समस्याएं हल होंगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन में कष्ट संभव। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें।   
तुला-परिवार में किसी अभिभावक की अस्वस्तता से मन चिंतित होगा। कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर परेशान होंगे। मन अच्छे विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। उच्च कल्पनाशील मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से लांछन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता से संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।   
वृश्चिक-अच्छी योजनाओं को फलीभूत करेगें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में अवरोध समाप्त होंगे। मन इधर-उधर की बातों में विचलित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार परिस्थितियों को ठहराना ठीक नही है। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद को सुधारें। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को कुछ नयी याोजनाओं से मन प्रभावित रहेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।   
धनु-इस सप्ताह वाणी में मधुरता लायें और रिश्तों में सहज बने। परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। खराब लोगों से दूरी बनायें।
भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़ें। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। उच्छृंखलता पर काबू रख दायित्वो के प्रति सजग हों। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता संभव। रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर-भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। शासन-सत्ता में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं तेज होंगी। राजनीतिज्ञों को प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को नयी योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। कोई नये लाभ के आसार बनेंगे।  बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खानपान में सतर्कता बरतें, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।
कुंभ-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से मन असंतुष्ट होगा। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। विविध प्रकार की मानसिक कठिनाइयां संभव परन्तु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। नयी रुचि से नये व्यक्तित्व का निर्माण होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
मीन-कुछ नयी चिंताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। भौतिक सुख-सुबिधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियो की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment