सोमवार, 5 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 Oct 2020 01:37:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 5 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 5 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना व निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।          
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।           
मिथुन : कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।
कर्क : मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।

सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।
कन्या: सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।           
तुला :नयी दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।         
वृश्चिक : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।  अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
धनु : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है।  दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर :  किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें।  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।       
कुंभ :  चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।       
मीन :  संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment