मंगलवार, 6 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Oct 2020 12:33:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 6 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। अर्थाभाव से मन परेशान होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।         
बृषभ : असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।            
मिथुन : व्यवहार कुशलता आपकी सबसे बड़ी ताकत है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशहाली रहेगी।                  
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।           
सिंह : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।              

कन्या : परंपरावादी व स्वाभिमानी स्वभाव व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।                  
तुला : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताए मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।         
वृश्चिक : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।            
धनु : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाउत्साहित करेंगे। सगे-संबंधों के बीच आलोचनात्मक न बने।         
मकर : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं का समाधान होगा। रोजगार में लाभ संभव। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर जरूरी कार्य के प्रति लापरवाह होगा।    
कुंभ : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बने।           
मीन : कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें रहेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment