बृहस्पतिवार, 17 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Sep 2020 02:58:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 17 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 17 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होने के आसार बन रहे हैं। शेष यथावत रहेगा।

बृषभ : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।    
मिथुन : राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी।  भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।   
कर्क : निकटस्थ सम्बन्धों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिन्ता छोड़ वर्तमान में केन्द्रित होवे।    
सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मन को विचलित नहीं होने दें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पूरा दिन आध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतित होगा।   

कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भावनात्मक रूप से मन में अकेलापन का अहसास होगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से जीवन में उत्साह का संचार होगा।   
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर मन में विचार बनेंगे।
धनु :  निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न पालें। सम्न्धों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ.ेगी।  महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा।  
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचि कर लगेगा। अच्छे आचार-विचार से सम्बन्धों में लोकप्रियता बढ़ेगी।   
कुंभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ.ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
मीन : किसी सम्बन्धी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment