बुधवार, 16 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 16 Sep 2020 12:30:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें।          
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव हैं। महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही हानिकारक होगी।          
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।            
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा।     

सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।  
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील रहेगा।         
तुला : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाइयों से मन नकारात्मका से प्रभावित रहेगा। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है।      
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्यसे हानि संभव।    
धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। आय के कुछ नये स्रोत बनेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।            
मकर : कार्यों की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।       
कुंभ : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।  
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्योंं के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment