मंगलवार, 15 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Sep 2020 02:56:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 15 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।           
बृषभ : संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साहित होंगे। अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओ के उजागर में अक्षम होंगे।              
मिथुन : अपने मन से नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनावें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे।      
कर्क : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।   

सिंह : स्वास्थ्य की दृष्टि से मन चिंतित होगा। धार्मिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे।         
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य व विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कटुता के आसार हैं। जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिंतित होगा।    
तुला : अपने इष्ट देव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। अच्छे कार्यों द्वारा गरिमा बढ़ेगी। वाहन अथवा किसी अचल सम्पति का क्रय-विक्रय संभव।
वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति संभव। अवराधिक कार्य पूर्ण होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।            
धनु : निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति का योग है।
मकर : अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से कार्यों में विलम्ब संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।          
कुंभ : व्यावसायिक क्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी। घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से परेशान होंगे।       
मीन : नयी सफलतायें आपको आकषिर्क करेंगी। अत: पूर्ण परिश्रम करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में उमंग की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment