Horoscope for Monday, September 14, 2020

Last Updated 14 Sep 2020 12:13:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 14 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 14 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।  
बृषभ : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराशा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।          
मिथुन : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। निर्थक चिंताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है।       
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           

सिंह : मन में निराशा पैदा न होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।             
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन में प्रभावी होंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
तुला : अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।        
वृश्चिक : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशहाली रहेगी।        
धनु :  नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।          
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराशा करेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।       
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
मीन : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment