13 से 19 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 13 Sep 2020 03:36:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


13 से 19 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

 
मेष-भाग्य का अच्छा सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिल रहा है। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।  क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय संभव। आलस्य का त्याग करें।

वृषभ-कुछ नयी स्थितियों से प्रतिभा निखरेगी। प्रतिभावान होने के साथयदि आप एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  

मिथुन-आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए क्योंकि आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार है। विपरीत स्थिति में भी मनोबल व धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंतण्ररखें, अन्यथा सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव।

कर्क-इस सप्ताह कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। संघर्ष के साथ नयी सफलताएं मिलेंगी। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नयी चुनौतियां भी रहेंगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

सिंह-सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित करेगी। हर स्थिति में मिलनसार स्वभाव द्वारा संबंधों को प्रभावित न होने दें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।  

कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में अपने कद का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    

तुला-इस सप्ताह पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से मन प्रभावित रहेगा। विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव का कारण बनेगा। मन पर कुछ नयी आकांक्षाएं प्रभावित होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति का आभास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का  कारण बनेगा।    

वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु भी ध्यान दें। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न मानें। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने से छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  

धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुरने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारें।

मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी सबसे बड़ी कमी है। इसे सुधारें। पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष संभव। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं  सोमवार को परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मीन-वर्तमान स्थिति के साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ख्याल रखें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment