शुक्रवार, 4 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Sep 2020 01:37:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 4 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 4 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : नयी सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।
बृषभ : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।        
मिथुन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।       
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।     

सिंह : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।      
तुला : अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।        
वृश्चिक : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।         
धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।  
मकर : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। मजाकिया स्वभाव से प्रसन्नता बिखेरेंगे।        
कुंभ : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन में स्थान न दें।       
मीन : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment