बृहस्पतिवार, 3 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Sep 2020 01:05:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 3 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लायेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।       
बृषभ : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दयित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।     
कर्क : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायार्ें की  समयानुकूल व सकुशलता से पूर्ण करने में सक्षम होंगे। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।   

सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।     
कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।   

तुला : भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों में सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।       
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का मधुर स्नेह मिलेगा।
धनु : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
कुंभ : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment