6 से 12 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 06 Sep 2020 01:46:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


6 से 12 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उक्त स्वभाव को सुधारें।    
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ी उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं  शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित होंगे।

मिथुन-पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होंगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    
कर्क-आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों से प्रभावित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न आने दें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।     
सिंह-अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। कुछ देनदारियां हतोत्साहित करेंगी। अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनायेगा।
तुला-राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  पूर्ति हेतु परेशान होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का हल होगा। अनैतिक विचारों को मन पर प्रभावी न होने दें। भविष्य संबंधित योजनायें मन को परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में कुछ परेशानी संभव। जिम्मेदारियों के पूर्ति हेतु चिंता होगी। किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति के लिए अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा।
भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। यह सप्ताह व्यस्तता भरा होगा। सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित करेगा। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से असंतुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     
कुंभ-बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ कई जिम्मेदारियों के बोझ से मन परेशान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी भावनाओं से नयी उमंग का संचार होगा। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेने का प्रयास करें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मीन-राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment