सोमवार, 7 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Sep 2020 01:51:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 7 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 7 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष :  समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे।          
बृषभ : कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
मिथुन : निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। अत्याधिक कायरे की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।      
 कर्क : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।
सिंह : परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें।         

कन्या : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कायरे में  हल के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।         
तुला: महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृश्चिक : किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें।     
धनु :  कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है।             
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।         
कुंभ : कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।      
मीन: पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मक को न पालें। किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment