23 से 29 अगस्त 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 23 Aug 2020 01:40:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 अगस्त 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


23 से 29 अगस्त 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष- पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    
मिथुन- इस सप्ताह आपका मन धार्मिक व समाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुलता बढ़ सकती है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन को नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क- कुछ पुरानी मार्मिक बातें मन को दुखित करेंगी। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर हावी रहेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।    
सिंह- इस सप्ताह कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। गंभीर स्वभाव को सुथारने का प्रयास करें।   
कन्या- इस सप्ताह बीती बातों को भूलने की कोशिश करें क्योंकि इससे संबंध प्रगाढ़ होंगे। आवश्यकतानुकूल आय न होने से मन परेशान होगा। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। बचकाना स्वभाव को सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।      
तुला- इस सप्ताह भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन चिंताओं से प्रभावित रहेगा। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी दिशा में केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक- धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी।  व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।  
धनु- उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं कर पूर्ति होती नजर आएगी। 
दूसरों की प्रगति से हीनता न पालें। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रे समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर- परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका ह। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ- राजनीतिज्ञ अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव। नये आसारों से अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मीन -किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन में चिंता संभव। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment