मंगलवार, 28 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 28 Jul 2020 12:21:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 जुलाई, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 28 जुलाई, 2020 का राशिफल


मेष : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा।           
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ नयी महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। संबंधियों का भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।         
मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
सिंह : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। सगे-संबंधियों के साथ सहज घुलनीलता प्रशंसनीय है। मन को किसी रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।

कन्या : आर्थिक सबलता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।      
तुला : किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्यधिक कर्जभार से मन परेशान होगा। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।      
वृश्चिक : कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। भविष्य की चिंता बढ़ेंगी।    
धनु : अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से मन चिंतित होगा। बिना वजह दूसरों की अलोचना न करें। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगे। 
कुंभ : अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर लगेगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नील होंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ संभव।      
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment