बुधवार, 29 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Jul 2020 12:39:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 जुलाई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 29 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में रहते-रहते खालीपत महसूस करेंगे। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें।         
बृषभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।          
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।          
कर्क : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।     

सिंह : रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता होगी। अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन में चिंता उत्पन्न होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्याक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।       
कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन एकाकी की अनुभूति करेगा। कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी।
तुला : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।     
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन उत्साह हीनता का शिकार होगा। अत: मन को रचनात्मक दिशा दें। असीम प्रतिभाआें के बाद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।    
धनु : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। 
मकर : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। आर्थिक प्रगति संभव।       
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस थोड़ा समय का इंतजार करें। मन नीरसता व चिंता से प्रभावित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।       
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment