बृहस्पतिवार, 30 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Jul 2020 12:01:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 30 जुलाई, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 30 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।      
बृषभ : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।      
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा।      
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारें पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  
सिंह : मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।        

कन्या : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।      
तुला : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें।   
वृश्चिक : मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका है। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा।     
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ आपकी घुलनीलता प्रंसशनीय है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।  
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में रहते हुए बोरियत होगी। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे।   
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नया कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment