2 से 8 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 02 Aug 2020 12:03:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 से 8 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


2 से 8 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट की आशंका है। यह सप्ताह उलझनों से भरा होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें बल्कि मधुर संवाद पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगा। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।     
वृषभ-दूर रहे रहे परिजन की चिंता रहेगी। घरेलू जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ेगा। मन को धार्मिक कार्यों में केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। पुरानी घटनाएं परेशान करेंगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंता से भरे समय में भी कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कटुता न पालें। आर्थिक कठिनाइयां मन में उत्साह का अभाव पैदा करेंगी। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को दिल से न लगायें। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।  
कर्क-नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन ढेर सारी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपनी व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कन्या-विषम स्थिति में धैर्य से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। परिवार में कुछ बाते मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। नैतिक-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें असहनीय होंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन बेचैन होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था के लिए मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।
धनु-ईश्वर पर आस्था रखें क्योंकि समय के साथ सब ठीक होगा। संचित धन के नित्य व्यय से मन परेशान होगा। दूसरों की आलोचना न करें।
रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। इस सप्ताह धैर्य से काम लें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता रहेगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 
मकर-महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय का योग है। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं प्रभावी होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। घर में भावनात्मक असंतुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभा को उजागर करेंगे। अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाएंओं को सार्थक करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। साधनाभाव से मन में चिंता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता रहेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुालता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु तत्पर होंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment