सोमवार, 3 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Aug 2020 12:13:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 अगस्त, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 3 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छा होगा कि खाली समय का सदोपयोग करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। घर में परिजनों के साथ सानिध्य विठाने की चेष्ठा करें। 
बृषभ : किसी बिपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा। नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें।              
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                 
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       
सिंह : ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचे।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दशा में परिश्रम तीब्र होगा।

कन्या : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।      
तुला : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। दाम्पत्य 
व पारिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।               
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।          
धनु: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीब्र।      
मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।   
मीन :  घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पूजा-पाठ व अच्छे विचारों में मन केन्द्रित होगा। वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment