सोमवार, 27 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Jul 2020 12:53:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 27 जुलाई, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 27 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन अत्यंत प्रसन्न होगा।

बृषभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                 
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनो का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।        
सिंह : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक होगा। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।     

कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।            
तुला : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।           
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।           
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नही देता।
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन में नीरसता का वाश होगा। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें।
कुंभ :  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों के प्रबलता से कठिनाईयां संभव।           
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment