शुक्रवार, 24 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Jul 2020 12:00:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 24 जुलाई, 2020 का राशिफल


शुक्रवार, 24 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ केंद्रित होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।   
बृषभ : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता संभव। जीविका क्षेत्र में किया परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केंद्रित होगा।               
मिथुन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है। 
कर्क : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।              

सिंह : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु इससे अभिमानी न बने। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव।         
कन्या : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी। स्वयं पर भरोसा रख भाग्य को कोसना बंद करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।              
तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। अवरोधित काम के प्रति मन चिंतित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। जीवन में नीरसता को कम कर मन को सकारात्मक दिशा दें।     
वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से उत्साहित होंगे। सगे-संबंधों में मधुरता हेतु विश्वास कायम करें। अत्याधिक भावुकता भावनात्मक शोषण का कारण बनेगी।      
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ होगा। नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।     
मकर : स्थितियों में आकस्मिक सुधार होगा। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  
कुंभ : रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन हीनता से प्रभावित होगा। दूसरों को आकषिर्त करने की क्षमता से लाभान्वित होंगे। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। 
मीन : भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है। पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment