बुधवार, 22 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Jul 2020 01:55:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 जुलाई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 22 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।    
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायार्ें में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से  आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।     
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने।     
कर्क : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशायें नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर हावी न होने दें। कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दुख पहुचांएगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थता संभव।   
तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। 
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वर्तमान विषम परिस्थितियों में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।      
मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।       
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान  न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। मन में खालीपन एवं नीरसता का एहसास होगा।    
मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment