शुक्रवार, 3 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Jul 2020 02:24:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 3 जुलाई, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 3 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।      
बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है।    
मिथुन : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।     
कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी भी शिकायत पर खुलकर बात करें।      

सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।         
कन्या : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाएं रहेंगी। तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।    
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।      
धनु : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।       
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों  की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।        
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। शिक्षा में परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित होगा।  
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लनाने का प्रयास करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment