सोमवार, 29 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Jun 2020 12:02:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 29 जून, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 29 जून, 2020 का राशिफल

मेष: अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।
बृषभ: अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में बृद्धि करेगी।        
मिथुन: प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।     
कर्क: अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे।   
सिंह: नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।     

कन्या: सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में बृद्धि करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।          
तुला: नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें। ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत लें।    
वृश्चिक: अपनी वाकपटुता से संबंधों से लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।  
धनु:  जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। नए रचनात्मक कार्यों रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत इस पर नियंत्रण करें। 
मकर: भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। समाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें।  
कुंभ: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन: ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment