28 जून से 4 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 28 Jun 2020 12:04:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जून से 4 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


28 जून से 4 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-खाली समय में बेचैन मन परेशान होगा। अत: मन को रचनात्मक दिशा में केंद्रित करें। ईश्वरीय आस्था से उत्साह का संचार होगा। किसी अच्छे समाचार से प्रसन्न होंगे। दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-इस सप्ताह समय का पूरा उपयोग कर रचनात्मकता बढ़ायें। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिजनों के साथ मधुरता कायम रखें। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होंगे। जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में लिये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंन्तत होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-इस सप्ताह अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, क्योंकि इससे संबंधों में कटुता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कठिन दौर में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाएंगे। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-ईश्वरीय आस्था से हर समस्या सुलझेगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों की सलाह लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन धार्मिक आस्था की तरफ केंद्रित होगा। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु तत्पर होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। स्वयं को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनायेगा।
वृश्चिक-परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। मन को मां दुर्गा की आराधना में केंद्रित करें। किसी मांगलिक कार्य की सम्पन्नता हेतु विचाररत होंगे।
रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। वर्तमान में महत्वपूर्ण समय का पूरा लाभ उठाएं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। शुक्रवार व शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-यह समय परिजनों के साथ प्रेम पूर्वक अच्छी तरह बिताने का है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होंगे। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। नये आसार क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।  महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन तत्पर होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-मन ईश्वरीय आस्थ में केंद्रित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अच्छी भावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment