शुक्रवार, 26 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 26 Jun 2020 04:42:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 जून, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 26 जून, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभा को उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में केंद्रित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
बृषभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का समय समाप्त होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की ब्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी।             
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधियों के बीच अच्छी छबि बनाएंगे।        
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता कारक होगी। हर समय दूसरों की आलोचना न करें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    
सिंह : सकारात्मक विचारों की ओर सक्रिय हों। निराशा त्याग आशावादी बने। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी में सुखद वातावरण होगा। अपनी प्रतिभाओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।       

कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा बढ़ेगी। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।              
तुला : शंकाओं पर काबू रख ईश्वर पर भरोसा रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कोई यात्रा संभव। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याएं हल होंगी।      
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। संवेदनशीलता संबंधों में कष्टप्रद होगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें।       
धनु : वाक्यपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।  
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ मिलेगा।
मीन : धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment