बृहस्पतिवार, 25 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 Jun 2020 04:29:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 जून, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 25 जून, 2020 का राशिफल

मेष : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। एक साथ परिजनों सहित स्नेहीजनों का सानिध्य सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग बन रहा है।         
बृषभ : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों का सनिध्य प्राप्त होगा किंतु कोई ऐसी बात न करें, जिससे सगे-संबंधियों के बीच तनाव हो। अपने स्वास्थ्य पूरा ख्याल रखें।    
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। मन में किसी प्रकार का भय न पालें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। समय का उपयोग करें।     
सिंह : पूजा-पाठ व ईश्वरीय आस्था पूरा दिन व्ययतीत होगा। खालीपन जैसी स्थिति मन को परेशान करेगी। बहुत सारे नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं।   

कन्या : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों का सानिध्य तो मिलेगा परन्तु संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान दें। ईश्वरी आस्था व पारंपरिक कायोंर्ं में दिन व्यतीत होगा।     
तुला : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।   
वृश्चिक : भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। ईश्वरीय आस्था में मन लीन होगा। कुछ अच्छे विचार उत्साहित करेंगे।  
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। शांत व निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे। ईश्वरीय आस्था में तत्पर होंगे। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।     
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छे विचारों से लोकप्रिय होंगे।         
कुंभ : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। मन अध्यात्मिकता की ओर लीन होगा। व्यावहारिकता के अनुकूल चलें।
मीन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment