5 से 11 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Jul 2020 02:09:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


5 से 11 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं अर्जित करेंगे। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। पुरानी समस्याएं हल होंगी। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड. सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति निकटता से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधयों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन में सुख-दुख दोनों हैं किंतु पूरे विश्वास के साथ विषम स्थितियों में तालमेल बिठाने वाला ही सफल होता है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवराध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनायें। रोजगार में लाभ से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। दूसरों में कमी न निकालें बल्कि अपने कर्तव्यों पर केंद्रित हों। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      
कर्क-मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में लोकप्रिय होंगे। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट व्यक्ति के प्रति मन में चिंता संभव। अत्याधिक भावुकता कष्टप्रद होगी। किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें कष्ट पहुंचा सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार में परिश्रम रंग लाएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।  
सिंह-सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की  सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओं से ओतप्रोत होगा। रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी।    
कन्या-उच्च मनोबल द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाते हुए विषम स्थितियों में भी दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।  सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन को कष्ट संभव। अत्याधिक व्ययवश चिंता संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।  
तुला-किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन परेशान होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित रहेंगे। परिवार में किसी की अस्वस्तता से चिंता होगी। किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। अत: सतर्क रहें। रविवार एवं सोमवार को  तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों से निकटतावश लांछन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 
वृश्चिक-गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार के अवरोध समाप्त होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार स्थितियों को ठहराना ठीक नहीं है। दूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय  खुद में सुधार लायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।  
धनु-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में थोड़ी-बहुत कठिनाइयां संभव। आपका मन रोजगार क्षेत्र में पूर्ण रूप से केंद्रित रहेगा।
परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। वाणी में मधुरता लायें और रिश्तों में सहज बने। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। किसी नये संबंध के प्रति उत्साहित होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर-इस सप्ताह नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। शासन-सत्ता में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने संबंधी गतिविधियां तेज होंगी। राजनीतिज्ञों अथवा राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।
कुंभ-विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाइयां संभव किंतु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से स्थिति का सामना कर लेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से मन असंतुष्ट होगा। नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती हैं। अपनी क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
मीन-सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छवि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। आलस्य का त्याग करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों को मिली सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment