सोमवार, 6 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Jul 2020 01:46:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 जुलाई, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 6 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष:  बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठापूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।   
बृषभ: पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं। संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें।        
मिथुन: कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाए रखें। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।    
कर्क: भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। सम्बन्धों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।          

सिंह: किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें।    
कन्या : मन में नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
तुला: किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।       
वृश्चिक: नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। सम्बन्धों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। 
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।         
मकर:  मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी प्रणय सम्बन्ध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें।     
कुंभ:  वर्तमान में कठिनाइयों से सामना करने का समय है। नवीन सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।    
मीन:  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। सम्बन्धों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करने की कोशिश करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment