मंगलवार, 7 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Jul 2020 03:34:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 जुलाई, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 7 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है।       
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें।           
मिथुन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। व्यहार कुशलता व वाक्पटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी।                 
कर्क : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाएगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर  महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। आवेश में लिये गये निर्णय पश्चाताप संभव।       
सिंह : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति का मार्ग खोलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।     

       
कन्या : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। किसी नये क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार होगा।                 
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।         
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।      
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा।  पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करेंगे।   
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।        
मीन :  अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment