बृहस्पतिवार, 28 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 28 May 2020 12:07:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 28 मई, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 28 मई, 2020 का राशिफल

मेष : निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने देवे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है।  महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।          
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मिथुन : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।  राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा।    
कर्क : सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें।    
सिंह : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें। आप पर बनी महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।        
कन्या : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा।

तुला : पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाऐगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।    
वृश्चिक : प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बना कर रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।     
धनु : मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये  संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे। 
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।   
कुंभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिो के लिए अनुकूल समय। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।
मीन :  ईर्ष्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment