बुधवार, 27 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 May 2020 12:19:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 मई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 27 मई, 2020 का राशिफल

मेष : पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में पूरी तौर पर केंद्रित करें। घर में खुशहाली रहेगी। 
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।  परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।  सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।  
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।   

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होंगे। 
तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नयी व्यावसायिक यात्राएं संभव।    
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनावें। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।        
मकर : वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट होगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। 
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment