शुक्रवार, 29 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 May 2020 05:29:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 29 मई, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 29 मई, 2020 का राशिफल

मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।  
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
मिथुन : किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।   
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। 
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।

तुला : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होंगे। 
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से सीख लेने की जरुरत है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। 
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। वर्तमान कार्य से मन असयतुष्ट होगा। आलस्य का त्याग करें।  
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।  
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से साझा न करें। मन भावनाओं से उद्वेलित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment