सोमवार, 1 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 Jun 2020 01:00:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 जून, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 1 जून, 2020 का राशिफल

मेष : बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
बृषभ :  भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने देवें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है।
मिथुन : सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
कर्क : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।
सिंह : भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
कन्या : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी।
तुला : भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।

वृश्चिक : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।
धनु : निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।       
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।     
कुंभ :  ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी पुराने संबंध मे बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मीन : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। आपकी ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment