बुधवार, 15 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Apr 2020 12:07:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 15 अप्रैल, 2020 का राशिफल।




बुधवार, 15 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संबंधों में कटुता पैदा हो। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा।          
बृषभ : अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
मिथुन : परिजनों के मध्य परिवार में दिन समान्य ब्यतीत होंगे। खान-पान में थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। वाकपटुता से संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।      
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से भेंट की इच्छा प्रबल होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।       

सिंह : मन को धार्मिक व ईश्वरीय आस्था में लगावें।  कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।     
कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान करेंगी।       
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। 
वृश्चिक : घर में खालीपन से मन परेशान होगा परन्तु परिजनों के सानिध्य से सब कुछ सामान्य होगा। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।     
धनु : सगे-संबंधियों से अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।    
मकर : परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोड़ दें। आविवाहितों के विवाह संबंधी बातचीत की प्रक्रिया तेज होगी। मन में उत्साह की कमी होगी। पारिवारिक चिंताएं प्रभावी होंगी।
कुंभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। अत: इसे सुधारें। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।   
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रण रखें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment