बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 16 Apr 2020 03:06:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल, 2020 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा मिल रहे नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।       
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। समय का पूर्ण उपयोग कर अपनी दिनचर्या को सुधारें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रतिनकारात्मकता को न पालें।
मिथुन : खराब संगत से दूरी बनायें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कर्क : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें एवं स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें।

सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। घरेलू जरुरतो की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा।          
कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी।  पारम्परिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।      
वृश्चिक : परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।    
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा।  
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।   
कुंभ : भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। अच्छी आशाओं के साथ क्रियाशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से बोझिल होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में केंद्रित होंगे।
मीन : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें।  कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment