शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Apr 2020 01:18:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : इधर-उधर की बातों में मन न लगायें बल्कि अपने कर्तव्यो पर केंद्रित हों। अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होंगे। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय संभव। कोई नया लक्ष्य सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।           
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। सामाजिकता के निर्वहन में ब्यस्तता संभव।          
मिथुन : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है। अत: उससे न डरें। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।             
कर्क : किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी। संवेदनशीलता आपकी कमजोरी है। इसे सुधारें। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। मन नयी-नयी कल्पनाओ की सैर करेगा।      

सिंह : कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में मधुरता कायम रखें। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता का योग है।         
कन्या : समय तो अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करने से आपकी छबि धूमिल होगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।       
तुला : धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा संयम से कार्य लें। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें।       
वृश्चिक : निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन केंद्रित करें। अच्छी योजनाओं में आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में आपका सहयोग सराहनीय होगा।      
धनु : बहुत अच्छा आ गया है। सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।         
कुंभ : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी निकट संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलने का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।      
मीन : रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असन्तुलन से मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment