19 से 25 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Apr 2020 12:13:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


19 से 25 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
मेष-व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन कई तरह की  इच्छाओं से प्रेरित होगा। नयी स्थितियों से प्रतिभा का संचार होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।

वृषभ-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

मिथुन-इस सप्ताह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से निर्णय लें। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। दुविधाएं एंव शंकाओं को मन ने निकालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केंद्रित होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता साबित करें। परिवार  सुखद स्थिति होगी। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो को दिल पर न लें।  

सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। हर स्थिति में मिलनसार बने रहने का प्रयास करें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित होगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।

कन्या-संघर्ष के साथ सफलताओं की नयी मंजिल चढ़ेंगे। मन पूर्ण उत्साह के साथ समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। समय का पूर्ण उपयोग करें। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

तुला-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समय से करें। परिवार में प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शांति का आभास होगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय काफी ब्यस्तता का रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  

वृश्चिक-इस सप्ताह पुरानी बातों को भूल सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। पारिवार में व्यय का योग है। रोजगार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर परिस्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

धनु-संघर्ष के बीच जीवन की नई चुनौतियां सामने हैं। मन नये कार्यों पर केन्द्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी एक कार्य केंद्रित नहीं होने देगा। माता का सहयोग मिलेगा। दूसरों की आलोचना करने से आपके छबि कुप्रभावित होगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। गलत लोगों से दूरी बनायें। इस सप्ताह भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिल रहा है।

मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति करेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथलपुथल का समय रहेगा।  

कुंभ-प्रतिभावान होने के साथ थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे विवेक से कार्य करें। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  

मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं को सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का समापन होगा। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रबृति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment