सोमवार, 20 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 20 Apr 2020 12:19:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 20 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 20 अप्रैल, 2020 का राशिफल


मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। सम्बन्धों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।       
बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।  व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : भावुक्ता वश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं है। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे।     
कर्क : बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएगी। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण मे महत्ता तो बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें हैं।     
सिंह : आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  
कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।          

तुला :भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय सम्बन्ध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा ठीक नहीं।  
वृश्चिक : व्यावसायिक संबन्ंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।  भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।   
धनु : भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेगे। लेकिन बिगड़े हुए सम्बन्धों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में बृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें।      
मकर : अपनी स्थिति को लेकर मन मेह हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में बृद्धि होगी।
कुंभ: नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र।       
मीन : कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment