मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 21 Apr 2020 12:18:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : नाजुक संबंधों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।               
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना ना करें।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। किसी सहकर्मी द्वारा खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
सिंह : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा।
कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
तुला : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।          

वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।  दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।  रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बाते दिल से न लगाएं। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। थोड़ा स्वास्थ को लेकर मन मे चिन्ता हो सकती है।      
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। अपकी सारी समस्याएं खद ब खुद सुलझ जाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment