बुधवार, 22 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Apr 2020 12:55:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 22 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं से कष्ट संभव।   
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। परिजनों के सहयोग से मन उत्साहित होगा।   
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। संबंधों में मधुर बने।     
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का लाभ मिलेगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।


सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। 
कन्या : नीरसता को मन पर प्रभावी न होने दें। कुछ मर्मस्पर्शी घटनाएं कष्ट पहुंचाएंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंताओं से बोझिल होगा।   
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे।
धनु : वर्तमान में विषम परिस्थिति में ईवरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।     
मकर : गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।       
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली समय में मन नीरसता से प्रभावित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।   
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment